राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

सूर्य ग्रहण कल, इतने घंटे रहेगा सूतक

धर्मशाला।

साल 2026 में पहला ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार को दिखने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि इस ग्रहण के दौरान सूर्य आग की चमकती अंगूठी जैसा दिखाई देगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकता है कि उसका सिर्फ किनारा ही दिखाई देता है, जिससे सूर्य एक आग की चमकती अंगूठी जैसा दिखने लगता है।

इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। यह ग्रहण अग्नि पंचक के बीच लगेगा और इस पंचक की शुरुआत सुबह 09:05 से हो जाएगी। सूर्य ग्रहण मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट की रहने वाली है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लागू हो जाता है। यह एक कंकण सूर्य ग्रहण है, जो भारत में नजर नहीं आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!