यूथस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश
सातवीं कक्षा के तीन छात्रों ने कराटे चैंपियनशिप में झटके तीन पदक
धर्मशाला
हॉलीहॉक इंटरनेशनल स्कूल धर्मशाला के सातवीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों ने हाल ही में बैजनाथ में आयोजित जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल की प्रिंसिपल विजया लक्ष्मी पठानिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा सरिष्टिका और मान्या ने रजत पदक हासिल किए, जबकि नमन अवस्थी ने कांस्य पदक जीता। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इन छात्रों की लगन और सफलता पर गर्व व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



