राजनीतिहिमाचल प्रदेश

विनय कुमार कल ग्रहण करेंगे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार

श्री रेणुकाजी से तीन बार विधायक रहे विनय कुमार

शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार कल यानि 30 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। विनय कुमार ने शनिवार देर शाम हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनके पूर्णकालिक संगठनात्मक नेतृत्व संभालने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विनय कुमार की नियुक्ति से लगभग एक साल से चली आ रही संगठनात्मक शून्यता का अंत हो गया, जो राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग से उपजे राजनीतिक उथल-पुथल के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भंग होने के बाद से बनी हुई थी। आपको बता दें कि श्री रेणुकाजी से तीन बार विधायक रहे विनय कुमार रविवार को प्रतिभा सिंह का स्थान लेंगे।

आपको बताते चलें कि विनय कुमार दलित कोली समुदाय से आते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इतिहास में शीर्ष संगठनात्मक पद संभालने वाले विनय कुमार दूसरे दलित नेता बन गए हैं। उनके चयन को राज्य नेतृत्व में पहले ही व्यापक समर्थन मिल चुका था, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों ने इस कदम का समर्थन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!