हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का ऐलान: भविष्य बचाने के लिए सूचना दो, 30 दिन में इनाम पाओ

चिट्टे के खिलाफ प्रदेश सरकार का विशाल 'वॉकथॉन', धर्मशाला दौड़ा

धर्मशाला

धर्मशाला में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ विशाल ‘वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया। यह ‘वॉकथॉन’ दाड़ी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुआ। ‘वॉकथॉन’ के दौरान बच्चे नशा विरोधी नारे लगाते हुए जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू भी स्वयं दाड़ी ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक बच्चों के साथ पैदल चले। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत भी की। ‘वॉकथॉन’ में बताैर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दाड़ी ग्राउंड और पुलिस ग्राउंड में माैजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने ने ऐलान किया कि चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को 10 हजार से 5 लाख रुपए तक का इनाम 30 दिन के अंदर दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा चिट्टा के कारोबार में संलिप्ट कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। ‘वॉकथॉन’ में हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने भागीदारी की।

अब तक 46 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त
पुलिस ग्राउंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने चिट्टा माफिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देवभूमि में नशा तस्करों के लिए कोई स्थान नहीं है। वर्षों से पीआईटी एंड एनडीपीएस अधिनियम को लागू नहीं किया गया था, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसे प्रभावी रूप से लागू किया है और अब तक 46 बड़े तस्करों को इस कानून के तहत हिरासत में ही नहीं लिया गया बल्कि अब तक 46 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नशे से कमाए गए हर अवैध धन को जब्त किया जाएगा और राज्य सरकार ने इस अधिनियम को पूरी तरह लागू कर नशे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है।

नई पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलने वाला जेल जाएगा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह नया हिमाचल है और जब तक चिट्टे का अंतिम अंश भी समाप्त नहीं हो जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह केवल तस्करों के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क और नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने की दिशा में एक निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने कहा कि जो भी हमारी आने वाली पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने की कोशिश करेगा, वह सीधे जेल जाएगा और उसका खेल यहीं खत्म होगा।

उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा के लिए एक व्यापक युद्ध
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एएनटीएफ, एसटीएफ पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभागों के साथ हर नागरिक अब चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। आ,

Stop Drug Abuseज वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करने वाली एक ढाल की तरह यहां उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा के लिए एक व्यापक युद्ध है, जो अब मिशन मोड में प्रवेश कर चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के सामने कई चुनौतियां थीं और उन्होंने उनका डटकर सामना किया। बड़े नशा तस्करों और अंतरराज्यीय गिरोहों की रीढ़ तोड़ने में सरकार सफल रही है।

चिट्टा के बारे में सूचना साझा करने पर मिलेगा इनाम
मुख्यमंत्री सुक्खू ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की और चिट्टा के बारे में सूचना साझा करने पर पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 2 ग्राम तक के चिट्टे की सूचना के लिए 10 हजार रुपए, 5 ग्राम के लिए 25 हजार रुपए, 25 ग्राम के लिए 50 हजार रुपए, एक किलो के लिए 5 लाख रुपए तथा एक किलो से अधिक मात्रा में चिट्टे की सूचना देने के लिए 10 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बड़े गिरोह के सूचना देने वाले को 5 लाख रुपए से अधिक की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। चिट्टे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 112 आपातकालीन नंबर शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने लोगों से किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए इस नंबर पर संपर्क करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!