श्री रामकथा में पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, राममय हुई देवभूमि धर्मशाला
मंगलमय परिवार की ओर से राकेश अग्रवाल ने किया राज्यपाल का स्वागत
धर्मशाला।
जाने माने कथावाचक संत श्री विजय कौशल महाराज के सानिध्य में सोमवार को देवभूमि धर्मशाला में मंगलमय परिवार आगरा की ओर से पांच दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया गया। श्री रामकथा में के शुभारम्भ अवसर पर महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिरकत की। इससे पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंची महिलाओं ने बैंड बाजों के साथ आकर्षक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान सभी महिलाओं ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जो कलश यात्रा को आकर्षक बना रही थी। कलश के दौरान महिलाओं और पुरुषों खूब डांस किया।

कलश यात्रा श्री रामकथा वाले हॉल में पहुंचने के बाद कथावाचक संत श्री विजय कौशल महाराज ने महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ प्रवेश किया। इस दौरान श्री रामकथा में उपस्थित भक्तों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस मौके पर माहौल राममय हो गया। कथावाचक संत श्री विजय कौशल महाराज और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंच पर पहुंच कर माता रानी का पूजन किया।

श्री रामकथा के मुख्य आयोजक राकेश अग्रवाल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को शॉल भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचली परम्परा के तहत हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर श्री विजय कौशल महाराज का स्वागत किया। इसके बाद श्रीरामकथा में आज के यजमानों ने संत श्री विजय कौशल महाराज का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सम्बोधन किया। इससे पहले कथावाचक संत श्री विजय कौशल महाराज के शिष्य पवन नंदन ने हमें कार्यक्रम के बताया।



