राष्ट्रीयस्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेलेंगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम

मैच के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री जारी रही

धर्मशाला।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला ने तैयारियां युद्धस्तर पर दी हैं। यह मैच धर्मशाला में धौलाधार की तलहटी में स्थित HPCA के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि टीमें शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश को निमंत्रण भेजा है। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भी निमंत्रण भेजने की तैयारी में HPCA जुट गई है। साथ ही VVIP को भी निमंत्रण भेजे जाने शुरू हो गए हैं। मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

HPCA के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि ऑनलाइन टिकट अभी एप पर उपलब्ध हैं। मैच के लिए 5 हजार, 7 हजार, 9 हजार, 12,500 व 20 हजार रुपए वाली टिकट की ऑनलाइन बिक्री जारी रही। 7 हजार रुपए वाली टिकट के 2 स्टैंड, 5 हजार, 9 हजार, 12,500 व 20 हजार रुपए वाली टिकट के एक-एक स्टैंड की टिकट ऑनलाइन उपलब्ध रहीं।

जानकारी के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मैच से एक दिन पहले धर्मशाला पहुंच जाएंगी। वैसे अभी दोनों टीमों का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। धर्मशाला में होने वाले मैच को लेकर स्थानीय निवासियों सहित व्यापारियों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!