हिमाचल प्रदेश

डीसी बैरवा ने कहा, अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा

धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी में एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक

धर्मशाला।

वीरवार को विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त हेमराज वैरबा ने कहा कि नशा समाज को भीतर से कमजोर करने वाला सबसे बड़ा खतरा है, और इसे रोकने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। हेमराज बैरवा ने कहा कि चिट्टा जैसे घातक नशे की पहुंच अब स्कूली बच्चों तक बढ़ने का खतरा पैदा कर रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी में एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते उपायुक्त हेमराज बैरवा। Photo: DPRO

डीसी बैरवा ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि बच्चों के स्कूल बैग की समय-समय पर जांच अवश्य की जाए। इससे न केवल बच्चों को गलत संगत और नशे के दुष्चक्र में फँसने से रोका जा सकता है, बल्कि स्कूलों में सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित होगा।

उपायुक्त बैरवा ने कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं। अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। जीवन में हर चुनौती का समाधान है, लेकिन नशा किसी भी समस्या का हल नहीं बल्कि नई समस्याओं की शुरुआत है। अपनी दिनचर्या में खेल, व्यायाम, कला और कौशल विकास को शामिल करें। यह आपको मजबूत, आत्मनिर्भर और सफल बनाएगा। अगर आपके आस-पास कोई मित्र गलत राह पर जा रहा है, तो उसे भी समझाएँ, रोकें और सही दिशा दिखाएं यही सच्ची मित्रता है।

धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी में एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते उपायुक्त हेमराज बैरवा। Photo: DPRO

उपायुक्त बैरवा ने बताया कि चिट्टे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने के लिए प्रदेश सरकार ने आपातकालीन नंबर 112 स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत इस नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त बैरवा ने सभी ग्रामीणों से नशा-मुक्त समाज बनाने हेतु निरंतर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवा वर्ग तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पंचायत प्रधान योगेश कुमार, उपप्रधान, नशा निवारण समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!