पर्यटनमनोरंजनयूथहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 : आज पंजाबी स्टार बब्बु मान धर्मशाला में मचाएंगे धमाल

धर्मशाला।
कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 की छठी संध्या सोमवार 29 दिसम्बर को सायं 5:00 बजे से भव्य पंजाबी स्टार नाइट के रूप में आयोजित की जाएगी। इस संध्या के मुख्य अतिथि पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली रहेंगे।
 
उपायुक्त कांगड़ा के अनुसार इस विशेष संध्या का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बु मान होंगे। बब्बु मान की मौजूदगी से कार्निवाल की छठी संध्या और भी यादगार बनेगी। इसके अतिरिक्त सूची, रोहित वोहरा एवं वर्षा कटोच सहित अन्य कलाकार भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। इस दिन महिला मंडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, वहीं फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला भी इसी दिन खेला जाएगा।
 
उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल न केवल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने जिला वासियों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य पंजाबी स्टार नाइट का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!