पर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 : बब्बू मान ने बांधा समां, ‘सौण दी झड़ी’ पर झूमा धर्मशाला

कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के छठे दिन पंजाबी स्टार नाइट

धर्मशाला।

कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के छठे दिन पंजाबी स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बु मान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही बब्बु मान मंच पर आए, दर्शकों ने तालियों और जोश व उत्साह के साथ बब्बू मान का स्वागत किया। उनके लोकप्रिय और भावनात्मक गीतों पर युवाओं सहित ‘सौण दी झड़ी’ पर सभी वर्गों के लोग झूमते नजर आए। पूरा परिसर संगीत, रोशनी और उल्लास के रंग में रंगा रहा। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

पंजाबी गायक बब्बु मान मुख्य अतिथि आर.एस. बाली के साथ। Photo: DPRO

सांस्कृतिक संध्या पर सूची, रोहित वोहरा और वर्षा कटोच की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। दिन में स्वंय सहायता समूहों की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने इस अवसर पर बब्बु मान को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश और जिला के लिए आज एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देते हैं। कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-कला और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं।

पंजाबी गायक बब्बु मान मुख्य अतिथि आर.एस. बाली के साथ। Photo: DPRO

आर.एस. बाली ने कहा कि संगीत और संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करती है और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कांगड़ा वैली कार्निवाल के माध्यम से कलाकारों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, धर्मशाला से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!