राजनीतिवीडियोहिमाचल प्रदेश

नवनियुक्त कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा का धर्मशाला में गर्मजोशी से स्वागत

पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला ऑफिस पहुंचे अनुराग शर्मा का किया स्वागत

धर्मशाला।

कांगड़ा जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनुराग शर्मा पहली बार शनिवार को धर्मशाला पहुंचे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और पार्टी के धर्मशाला से पूर्व प्रत्याशी रहे देवेंद्र जग्गी ने अनुराग शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सहित धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे लोगों ने अनुराग शर्मा का अभिवादन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने और योजना में बदलाव के विरोध में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आज शनिवार प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जा रहा है। रविवार, 11 जनवरी को धीरा में अनशन शुरू किया जाएगा। मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबीजी जी-राम-जी करना महात्मा गांधी का अपमान है। केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी राज्यों पर डाल रही है। इससे राज्य सरकारों पर असहनीय वित्तीय बोझ पड़ेगा।

अनुराग शर्मा ने कहा, जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। अनुराग शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि आम कार्यकर्ता से लेकर पार्टी आलाकमान तक संगठन के भीतर हर स्तर पर सामंजस्य बनाना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जिला कांगड़ा के हर बूथ लेवल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश करूंगा। साथ ही साल 2027 में होने वाले चुनाव में 15 की 15 सीटों पर जीत का परचम फहराया जाएगा। अनुराग शर्मा ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए पधारे सभी गण्यमान्य जनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि अनुराग शर्मा युवा होने की वजह से पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए युवा ऊर्जा के साथ-साथ राजनीतिक अनुभव रखते हैं। पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

अनुराग शर्मा ने उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर कृषि एवं ग्रामीण बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान, वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक पुनीत मल्ली, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डायरेक्टर नागेश्वर मनकोटिया, पार्षद अनुराग धीमान, कांग्रेस नेता सुरेश पप्पी सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!