राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश
जयराम ठाकुर ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी शुभकामनाएं
कहा, संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता और समर्पण पार्टी को प्रदान करेगा नई ऊर्जा

दिल्ली।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका संगठनात्मक अनुभव, कर्मठता और समर्पण निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए शिखर प्रदान करेगा। हिमाचल प्रदेश के सभी देवी देवताओं से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं। हिमाचलवासियों की तरफ से आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।



