स्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

स्पंदन गर्भ संस्कार: एक नई सोच, नई शुरुआत

सिटी अस्पताल मटौर में गर्भवती महिलाओं के लिए स्पंदन गर्भ संस्कार

धर्मशाला।

सिटी अस्पताल मटौर में गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित स्पंदन गर्भ संस्कार विश्वास और विज्ञान का सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है। यह कार्यक्रम गर्भस्थ शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मातृत्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भावस्थl के दौरान महिलाओं को केवल चिकित्सीय उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और संस्कारात्मक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के अन्तर्गत गर्भ में पल रहे शिशु के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए योग, श्वास अभ्यास, सकारात्मक ध्यान, म्यूजिक थेरेपी, गर्भ-संवाद और मानसिक संतुलन से जुड़ी गतिविधियों करवाई जाती हैं।

Photo: Social

हाल ही में एक प्री-टर्म डिलीवरी के मामले में स्पंदन गर्भ संस्कार से जुड़ी मां ने चिकित्सकीय देखरेख और अभ्यास के माध्यम से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। यह एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे स्पंदन गर्भ संस्कार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है।

स्पंदन गर्भ संस्कार का संचालन डॉ. अंकिता चौधरी द्वारा किया जा रहा है जो एम. एस आयुर्वेद, गर्भ संस्कार एक्सपर्ट है। यह कार्यक्रम मातृत्व को नई दिशा प्रदान कर रहा है और उनकी मातृत्व की यात्रा को सुरक्षित और सकारात्मक बना रहा है।

डॉ प्रदीप मक्कर का कहना है कि आज के समय में सफल चिकित्सा के लिए शारीरिक इलाज के साथ साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी उतना ही आवश्यक है। स्पन्दन गर्भसंस्कार इसी सोच का परिणाम है जो चिकित्सा विज्ञान और संस्कारों का प्रभावी संगम प्रस्तुत आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!