16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव
इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को हो रहा पूरा
शिमला।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश सहित 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का 6 साल का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए राज्यसभा सदस्य के चयन के लिए चुनाव कराए जाएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से जारी राज्यसभा चुनाव के शेड्यूल के अनुसार 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
26 फरवरी को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। पांच मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च है। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होगा। केंद्रीय चुनाव आयोग पहले ही संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश जारी कर चुका है।



