अंतरराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

14वें दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

दलाई लामा की एक झलक पाने को भारी संख्या में उमड़े पर्यटक

धर्मशाला।

तिब्बती धर्म गुरु 14वें दलाई लामा की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए आज सोमवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा में दुनिया भर से आए तिब्बती समुदाय के लोगों, अरुणाचल प्रदेश सहित रूस और और ल्हासा बॉयज़ एसोसिएशन स्विट्जरलैंड ने भी शिरकत की। 14वें दलाई लामा अपन घर से गोल्फ कार्ट में सवार मुख्य मंदिर की जा रहे हैं। बौद्ध भिक्षु पारंपरिक वाद्य बजाते हुए आगे आगे चल रहे हैं।

इस दौरान दलाई लामा की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए कुंडेलिंग रिनपोछे, वोसर रिनपोछे और दोरजी ने प्रार्थनाएं पढ़ी। इस दौरान ऑर्गनाइज़र के रिप्रजेंटेटिव दलाई लामा के लिए प्रसाद लेकर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कार्यक्रम के दौरान दलाई लामा ने दो बार पीले रंग की टोपी पहनी। दलाई लामा की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हुए थे। इसके बाद दलील लामा ने अपने निवास की ओर प्रस्थान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!