शिक्षाहिमाचल प्रदेश

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी: डॉ. राजेश शर्मा

विद्यालय लॉगिन व बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की सुविधा, त्रुटि होने पर तुरंत सुधार के निर्देश

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुचारु और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कर रहा है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिजिटल सुविधा से पारदर्शिता, विद्यालयों की सक्रिय भूमिका
डॉ. शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालय लॉगिन तथा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह व्यवस्था डिजिटल पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और एसओएस केंद्रों से भी अपेक्षा जताई कि वे विद्यार्थियों को समय पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं और एडमिट कार्ड से संबंधित प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं।

त्रुटि सुधार को प्राथमिकता, विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा
बोर्ड अध्यक्ष ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, विषय व अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित विद्यालय/ एसओएस केंद्र के माध्यम से तुरंत शिक्षा बोर्ड को सूचित करें, ताकि समय रहते सुधार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड की नीति यह है कि किसी भी विद्यार्थी के भविष्य के साथ लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

केवल व्यवस्था नहीं, भरोसे का संकल्प
डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड केवल परीक्षाओं का संचालन करने वाली संस्था नहीं, बल्कि प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी निभाने वाला एक संवेदनशील तंत्र है। बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर विद्यार्थी को समान अवसर, निष्पक्ष व्यवस्था और समय पर सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने विश्वास जताया कि सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ विद्यार्थी शांत मन से परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अपने परिश्रम का उचित परिणाम प्राप्त करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!