स्पोर्ट्सहिमाचल प्रदेश

युगल 55 प्लस खिताब पर संजय आचार्य और विक्रम चौधरी की जोड़ी का कब्जा

कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

धर्मशाला।

कुल्लू में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। पुरुष 55 आयु वर्ग (युगल) में जिला कांगड़ा के संजय आचार्य एवं विक्रम चौधरी की जोड़ी विजेता रही, जबकि हितेन कटोच एवं अजय कुमार शर्मा की जोड़ी उपविजेता रहा। पुरुष 60 आयु वर्ग (एकल) में समर गुरुंग उपविजेता रहे। 60 आयु वर्ग (मिश्रित युगल) में सुनील सिंह ठाकुर एवं शशि ठाकुर की जोड़ी विजेता रही।

60 आयु वर्ग (युगल) में समर गुरुंग एवं उपेंद्र सिंह की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहा। 60 आयु वर्ग (युगल) में संजीव रत्न (कांगड़ा) एवं हरीश वर्मा (मंडी) की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहा। 70 आयु वर्ग (पुरुष युगल) में मधुसूदन भारद्वाज एवं मेघराज की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। इस उपलब्धि पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा सहित संघ के पदाधिकारियों सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, सुमन शर्मा, मालविका पठानिया, पंकज शर्मा, दिनेश महाजन, संजीव सूद, सुभाष वर्मा, पवन चौधरी, विकास सूद, निपुण, गौरव चड्ढा, संदीप ढींगरा, अनिल राणा, सतपाल शर्मा, प्रदीप चड्ढा एवं शीतल ठाकुर ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला कांगड़ा के लगभग 7 से 10 खिलाड़ी आगामी माह गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य रखेंगे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ ने आश्वस्त किया कि वह प्रत्येक खिलाड़ी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कदम पर सहयोग और समर्थन प्रदान करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!