स्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
यह वैक्सीन बेटियों-माताओं के सुरक्षित भविष्य का सुरक्षा कवच: विधायक डॉ जनक
कहा, स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव
पांगी।
पांगी के विधायक डॉ जनक राज ने शनिवार को सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से होने वाले इस कैंसर को समय पर टीकाकरण से काफी हद तक रोका जा सकता है।
विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि यह वैक्सीन हमारी बेटियों और माताओं के सुरक्षित भविष्य का सुरक्षा कवच है। विधायक डॉ जनक ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बिना किसी संकोच के अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है।
विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हम सभी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं।



