जम्मू-कश्मीरराजस्थानराष्ट्रीयलेह-लद्दाखहिमाचल प्रदेश

एक बार फिर आम आदमी की जेब को झटका

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि

धर्मशाला।

एक बार फिर पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों ने गैस सिलेंडर के रेट जारी कर दिए हैं। होली के पहले एक बार फिर आम आदमी की जेब को झटका लगा है।

पिछले तीन महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि, इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं अब एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी 31 रुपए तक महंगा कर दिया गया है। 14 किलो वाले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर कोलकाता में 1875.50 रुपए का हो गया है, पहले इसका रेट 1844.50 रुपए था। वहीं मुंबई में कीमत 1692 से बदलकर 1720 रुपए हो गई है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलजी 1768.50 रुपए का हो गया है। चेन्नई में 1899.50 रुपए का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1929 रुपए में मिलेगा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 14 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 853 मुंबई में 852.50 लखनऊ में 890.50 और पटना में 951 रूपये में मिल रहा है।

मार्च 2026 से एटीएफ यानी हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमतें भी बढ़ गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 816.91 डॉलर, मुंबई में इसके दाम 816.62 डॉलर, कोलकाता में 855.25 डॉलर और चेन्नई में 812.32 डॉलर हो गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!