राष्ट्रीय
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा
दिल्ली।
भारतीय वायुसेना से Su-30 MKI फाइटर जेट के लापता होने का समाचार आ रहा है। सूत्रों के अनुसार यह जेट असम के कारबी ऑन्गलॉन्ग क्षेत्र में उड़ान भर रहा था, तभी रहस्यमय तरीके से रडार से गायब हो गया। सूचना मिलते ही जेट की तलाश के लिए वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
असम के जोरहाट से विमान ने उड़ान भरी थी और अंतिम बार शाम 07:42 बजे उससे संपर्क हुआ था। इसके बाद उसका रडार से संपर्क टूट गया।



