राष्ट्रीयलेह-लद्दाखहिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

शिव प्रकाश शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया

नई दिल्ली।

राष्ट्रपति ने वीरवार को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बदलाव किया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूची में कुल 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रकाश शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि विष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया है।

तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर, केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया। केंद्र शासित प्रदेशों में भी बदलाव किए गए हैं। वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!