हिमाचल प्रदेश

वार्डों में विभाजित करने के प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित

तैयार किए गए प्रस्तावों के प्रकाशन का नोटिस जारी

बिलासपुर।

जिला प्रशासन ने स्वारघाट और झंडूता नगर पालिका को विभिन्न वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने के संबंध में तैयार किए गए प्रस्तावों के प्रकाशन का नोटिस जारी किया है।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि उक्त प्रस्तावों का अवलोकन आगामी सात दिनों तक कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय तथा नगर पालिका स्वारघाट और झंडूता के कार्यालयों में किया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी निवासी को इन प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वह नोटिस के प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर निर्धारित प्रपत्र में लिखित रूप से उपायुक्त कार्यालय को भेज सकतें है। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर अंतिम निर्णय से पूर्व विचार किया जाएगा।

उपायुक्त ने स्वारघाट और झंडूता नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वह प्रस्तावों का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार अपने सुझाव अथवा आपत्तियां समय रहते प्रस्तुत करें, ताकि वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण ढंग से पूर्ण की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!