यूथराष्ट्रीयशिक्षाहिमाचल प्रदेश

UPSC: पहले ही प्रयास में हासिल की ऐसी रैंक, झूम उठा पूरा क्षेत्र

शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रहे कांगड़ा जिला के आदित्य धीमान

धर्मशाला।

जिला कांगड़ा के होनहार युवा आदित्य धीमान ने महज 23 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में 753वीं रैंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश तथा जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया है। आदित्य धीमान, डॉ. संजय कुमार धीमान (HAS) के सुपुत्र हैं।

विशेष बात यह है कि आदित्य ने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के प्राप्त की है, जो उनकी कड़ी मेहनत, लग्न और आत्मविश्वास का परिणाम है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

आदित्य धीमान ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLT) के माध्यम से राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय भोपाल में प्रवेश प्राप्त किया था। यहां से उन्होंने पांच वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और अपने पहले ही प्रयास में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। आदित्य के पिता डॉ. संजय कुमार धीमान ने बताया कि आदित्य शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!