राजनीतिहिमाचल प्रदेश

परमार का ऐलान: बिहार ने रास्ता दिखाया, अब आदिवासी समाज नई विजय यात्रा लिखेगा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन, बिहार का विजय मॉडल अब देशभर में गूंजेगा!

शाहपुर/ धर्मशाला

जनजाति गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर शाहपुर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज़िला कांगड़ा की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक विपिन सिंह परमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जनजातीय समाज, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विपिन परमार ने भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ इतिहास का नाम नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की जीवंत प्रेरणा है। परमार ने हाल ही में बिहार में भाजपा की हुई प्रचंड जीत का ज़िक्र करते हुए कहा कि बिहार ने विकास पर मोहर लगाई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के संकल्प पर विश्वास जताया है। यह सीटों की जीत नहीं, यह सोच की जीत है और यही सोच अब आदिवासी समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। परमार ने कहा कि भाजपा की सरकारें जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वरोज़गार, स्वास्थ्य, सम्मान और राजनीतिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही हैं और आगे भी देती रहेंगी।

इस मौके पर ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरण और संघर्ष की शक्ति दी। भाजपा उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय समाज को सशक्त, संगठित और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिहार की जीत ने बता दिया कि जनता विकास के साथ है और यही लहर अब हिमाचल तक पहुंचेगी। उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और जनजातीय समाज के युवाओं से संगठन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज़िला कांगड़ा के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता। Photo : BJP

इस अवसर पर शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार (शाहपुर) की शहादत को याद किया गया और उनके बेटे को सम्मानित किया गया। यह क्षण भावुकता और गर्व से भरा हुआ था। कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक सुनील राणा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय कलाकारों द्वारा जनजातीय संस्कृति से जुड़े आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने माहौल को और भी ऊर्जा व उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!