राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

पूर्ण राज्यत्व दिवस: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित

प्रागपुर (कांगड़ा)।

कांगड़ा जिले के प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि उनका भुगतान 31 जनवरी से पहले कर दिया जाएगा। साथ ही प्रागपुर में उपमंडल अधिकारी (SDM) कार्यालय खोलने तथा नलसूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में दो बार भीषण आपदाएं आने के बावजूद विपक्षी दल ने केंद्र सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत वित्तीय सहायता दिलाने का मुद्दा नहीं उठाया।

Photo: NCTV

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में दो बार भीषण आपदाएं आने के बावजूद विपक्षी दल ने केंद्र सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत वित्तीय सहायता दिलाने का मुद्दा नहीं उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता की, उचित मुआवजा प्रदान किया तथा गृह निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी बढ़ाई। प्रदेश में राजस्व अदालतों का आयोजन किया जा रहा है तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल और सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि करुणामूलक योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

Photo: NCTV

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और प्रदेश में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान चलाया जा रहा है। सिरमौर जिले में विश्वस्तरीय संस्थान स्थापित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने समृद्ध हिमाचल विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए संतुलित विकास की रूपरेखा तय की गई है। राज्य सरकार ने समृद्ध हिमाचल विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए संतुलित विकास की रूपरेखा तय की गई है।

इस मौके पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुति के तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!