दिल्ली
बिहार में एनडीए की शानदार जीत के बाद, दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक विजय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जीत को जनता के “अटूट विश्वास” का प्रतीक बताते हुए कहा, ‘बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है।’
“जय छठी मईया” के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए मतदान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एनडीए सरकार जनता की सेवक है और मेहनत से लोगों का दिल जीतती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान करने और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने का आग्रह किया था, और बिहार के लोगों ने उनके इस आग्रह को पूरा कर दिखाया है।



