बिहार चुनाव में एक बार फिर बेहतर सारथी के तौर पर सफल हुए जेपी नड्डा : संजय शर्मा
धर्मशाला
बिहार चुनाव में प्रचंड जीत पर हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सपूत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हर चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुशल सारथी की भूमिका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाई। संजय शरण ने कहा चाहे लोकसभा के आम चुनाव हों या प्रदेशों की विधानसभा के चुनाव या उपचुनाव, बूथ स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक संगठन की बिसात को अभेद्य रूप से बिछाया कि विरोधी दलों को इससे पार पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन बना दिया।
शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव इसी अभेद्य कड़ी का हिस्सा है। पूरे चुनाव में राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणियां ग़लत साबित हुई और वर्तमान राजनीति के चाणक्य अमित शाह की रणनीति और जगत प्रकाश नड्डा व संगठन कौशल एवं प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता ये तीनों ने मिलकर बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदल कर रखती हैं।
शर्मा ने कहा कि जहां ये कहा जा रहा था इस चुनाव के भीतर बिहार में प्रदेश की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार की सत्ता विरोधी लहर का असर रहेगा। लेकिन अब देश की तिकड़ी ने भी सत्ता विरोधी लहर की इन भविष्यवाणियों को सरकार समर्थन की लहर में बदल दिया है। यह उसी का परिणाम है कि बिहार में NDA ने 202 का आंकड़ा हासिल किया और प्रदेश की विपक्ष की परिवारवाद की राजनीति को आख़िरी सांसें गिनने के ऊपर लाकर मजबूर कर दिया।
संजय शर्मा ने कहा बिहार चुनाव में जगत प्रकाश नड्डा ने सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाने में और ये सभी दलों की महत्वकांक्षा को भी सम्मान देते हुए कुशल रणनीतिकार की भूमिका निभाई। संजय शर्मा ने कहा छात्र राजनीति से लेकर सक्रिय राजनीति सफ़र में एक कुशल चुनावी रणनीतिकार के तौर पर जगत प्रकाश नड्डा को संगठन के भीतर जाना जाता है और इसका लोहा राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने मनवाया भी । यही कारण है कि आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बिहार में मिला जनादेश केवल बिहार की राजनीति को नहीं बल्कि आने वाले चुनावों में देश की राजनीति को भी नई दिशा प्रदान करेंगे।



