क्राइमहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में तीन चोरी की घटनाओं का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

धर्मशाला

धर्मशाला पुलिस ने शहर में पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक हुई तीन चोरी की घटनाओं का भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पहली चोरी 26 सितंबर 2025 को रात्रि के समय गबली दाड़ी क्षेत्र में हुई, जिसमें चोरों ने एक घर से लगभग 90 हजार रुपए के आभूषण और 5 हजार रुपए नकद चोरी किए। इस संबंध में पुलिस ने 156/ 25 के तहत पुलिस थाना धर्मशाला में मामला पंजीकृत किया था। जबकी 17 अक्टूबर 2025 को हुई अपर बडोल क्षेत्र में हुई दूसरी चोरी में करीब 3 लाख 9 हजार रुपए के आभूषण चोरी हुए, जिसके संबंध में 165/ 25 के तहत पुलिस थाना धर्मशाला में केस पंजीकृत किया गया। वहीं तीसरी घटना 3 नवंबर 2025 को ही बडोल क्षेत्र में हुई, जिसमें चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए। इस मामले में पुलिस ने 172/ 25 के तहत पुलिस थाना धर्मशाला में केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार उपरोक्त सभी घटनाओं में चोरों ने बहुत चालाकी और योजना के साथ वारदातों को अंजाम देते हुए 7.54 लाख की कुल सम्पत्ति पर हाथ साफ किया। इसी पर धर्मशाला पुलिस टीम ने तकनीकी कौशल और सूझबूझ के साथ इन मामलों की गहराई से जांच करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में रोविन पुत्र (28) हरदेश कुमार निवासी झियोल तहसील धर्मशाला और भीमसेन पुत्र (32) बिर बहादुर निवासी उपरली दाड़ी, तहसील धर्मशाला शामिल है।

पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इन्होंने चोरी किए गए आभूषणों और नकदी को विभिन्न स्थानों पर बेचना एवं छिपाना बताया। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई 7.54 लाख की सभी चोरीशुदा सम्पत्ति बरामद कर ली है। धर्मशाला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!