वीडियोहिमाचल प्रदेश
शीतकालीन सत्र : धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सायं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला पहुंचे।

इस मौके पर साई ग्राउंड में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी मयंक चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।



