चलो तपोवन : मुख्यमंत्री के बयान पर पेंशनरों ने कहा ‘सम्मान से मिलें नहीं तो हम कूच करेंगे’
28 नवंबर को धर्मशाला में प्रदेश भर के पेंशनरों की महा रैली
धर्मशाला
28 नवंबर को जोरावर स्टेडियम तपोवन में प्रस्तावित पेंशनरों की रैली का स्थल एकाएक जिला प्रशासन द्वारा बदल दिए जाने पर वीरवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कड़े शब्दों में निंदा की गई। सुरेश ठाकुर का कहना है कि जोरावर में होने वाली रैली में प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले पेंशनरों की सूचना के कारण प्रदेश सरकार असहज ही नहीं बल्कि घबरा गई। इसलिए हड़बड़ाहट में प्रशासन के माध्यम से बीते बुधवार शाम को सूचित किया गया कि रैली स्थल जोरावर स्टेडियम से बदलकर पुलिस मैदान धर्मशाला कर दिया गया है।
सुरेश ठाकुर का कहना है कि स्थल बदलने का कारण प्रशासन ने तर्क दिया है कि जोरावर में केवल पांच हजार ही लोग आ सकते हैं। इससे कोई भगदड़ जैसी अप्रिय घटना न हो, इसलिए सभा स्थल को बदला गया है।
पेंशनर अपनी मांगों को लेकर 28 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत भरी खबर के संकेत दिए हैं। आइए आपको भी सुनवाते हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पेंशनर की एक्शन कमेटी की कॉर्पोरेट सेक्टर के अध्यक्ष विजय कुमार कौल क्या कह रहे हैं…



