जॉबयूथहिमाचल प्रदेश

600 पदों पर होगी सिक्यूरिटी गार्ड की भर्ती, जल्दी करें आवेदन, वेतन मिलेगा शानदार

विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड

धर्मशाला।

टेरियर सिक्यूरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सिक्यूरिटी गार्ड (पुरुष) के 600 पद क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं और आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 14 हजार 300 से 18 हजार 236 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कहा कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तोे साथ लेकर आएं। साक्षात्कार 17 दिसंबर को उप रोज़गार कार्यालय इंदौरा में, 18 दिसंबर को उप रोज़गार कार्यालय फतेहपुर में, 19 दिसंबर को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा सूरियां में, 20 दिसंबर को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली में, 22 दिसंबर को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ में, 23 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही टेरियर सिक्यूरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागाीय साईट पर ऑनलइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!