Breakingवीडियोहिमाचल प्रदेश
हिमाचल : कुल्लू के पेखरी में लगी भीषण आग, गौशालाएं जली

कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला अंतर्गत गांव पेखरी उप-मंडल बंजार में शुक्रवार देर शाम आग लगने की घटना सामने आई है। आग में 3-4 गौशालाओं और उनके अंदर रखे चारे में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिशों से आग पर 8 बजकर 36 मिनट पर काबू पा लिया गया।
बंजार के तहसीलदार का कहना है कि आगजनी की इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान या संपत्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अब स्थिति सामान्य है।



