शिक्षाहिमाचल प्रदेश

एफ्लक्स अचीवर्स सम्मान : मिनर्वा ने नवाजी मेधावी प्रतिभाएं, नीट-JEE में चयनित छात्र सम्मानित

सीख लेकर आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता : उपायुक्त राहुल कुमार

घुमारवीं।

मिनर्वा स्टडी सर्कल की ओर से जिला मुख्यालय बिलासपुर में एफ्लक्स अचीवर्स 2026 सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जेईई मेन, एनडीए, एनआईटी एवं विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही सफलता की मूल कुंजी है। विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से ही स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। समय का सदुपयोग करने वाला विद्यार्थी ही जीवन में स्थायी सफलता प्राप्त करता है। असफलताएं जीवन का हिस्सा हैं, जिनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है।

मिनर्वा संस्थान के संस्थापक और प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने मुख्य अतिथि उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार का स्वागत किया। प्रवेश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की कठिन मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से आज यह उपलब्धि संभव हो सकी है। हर छात्र की सफलता के पीछे माता-पिता, शिक्षक और निरंतर अभ्यास की अहम भूमिका होती है। एफ्लक्स का उद्देश्य मेहनत को उत्कृष्टता में परिवर्तित करना है। उन्होंने कहा कि मिनर्वा स्टडी सर्कल पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध करवा रहा है।

मिनर्वा स्टडी के सीएमडी राकेश चंदेल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिनर्वा स्टडी सर्कल भविष्य में भी क्षेत्र के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर एमडी स्वदेश चंदेल, उप प्रधानाचार्य विनय शर्मा, अनु चंदेल, आरती चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।

 

पूर्व छात्र व अभिभावक भी सम्मानित
समारोह के दौरान संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न राष्ट्रीय सेवाओं व प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत पूर्व छात्रों व अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इसमें
नीट स्टेट रेंक में पहला स्थान हासिल करने पर आरव ठाकुर
भारतीय सेना के कैप्टन अरुण कुमार
एचएएस अधिकारी जितेंद्र चंदेल
कैप्टन हिमांशु शर्मा (AFMS)
भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर महिमा शर्मा
पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी गायनी कर रही अलका सानवी संख्यान शामिल रहे। इसके अतिरिक्त एनडीए में चयनित शिव मंथन, नमो बुक फेयर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आर्य श्री, जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय में चयनित तेनज़िन नोरज़ोम, तथा एम्स बिलासपुर में चयनित नेहा कुमारी को भी मंच से सम्मानित किया गया।

NIT में चयनित विद्यार्थी सम्मानित
एनआईटी में चयनित विद्यार्थियों में तन्मय कौशल, पीयूष शर्मा, नंदिनी शर्मा, सृष्टि, अक्षत ठाकुर, हर्षित वर्धन, आदित्य शर्मा, अंशुल धीमान, प्रियव्रत, रिधिमा, रितिक कुमार, शिवांश, सूर्य शर्मा, वंशिका एवं सूर्यांश कौंडल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!