राजनीतिराष्ट्रीयवीडियोहिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा : डॉ. नरेश बंसल

कहा, मोदी सरकार और राज्य सरकार का विजन दुर्गम मार्गों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना

धर्मशाला।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार सम्मेलन के दौरान बजट 2026-27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। डॉ बंसल ने कहा बजट में रेलवे, विमानन और जल परिवहन क्षेत्रों के लिए कई बड़ी और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है। केंद्रीय बजट देश की आर्थिक मजबूती, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाला है तथा इसमें आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को शानदार, दमदार, आम आदमी की सोच वाला व विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला बताया है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा, क्योंकि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया गया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का लगातार नौवां बजट रहा, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट है। भाजपा-नीत एनडीए सरकार के कार्यकाल में निरंतर आर्थिक विकास और नियंत्रित महंगाई देखने को मिली है।

केंद्रीय बजट तीन संकल्पों से सुसज्जित
डॉ. बंसल ने कहा कि आमजन के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह केंद्रीय बजट तीन संकल्पों से सुसज्जित है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया, जिसका कुल आकार 53.5 लाख करोड़ रुपए है, जबकि पिछले वर्ष का बजट 50.65 लाख करोड़ रुपए का था। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2021-22 में किए गए अपने वादे को पूरा किया है, जिसके तहत वर्ष 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को GDP के 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया था। वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान था जो बजट अनुमान के अनुरूप है। वर्ष 2026-27 में यह और घटकर GDP का 4.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। सरकार ने FY27 के लिए कर्ज-GDP अनुपात 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।uni FY27 में 11.7 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा। 16वें वित्त आयोग की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी की सिफारिश को भी स्वीकार किया गया है। रसायन और उर्वरक सब्सिडी: ₹1,77,061 करोड़, कृषि और किसान कल्याण: ₹1,40,528 करोड़ तथा शिक्षा मंत्रालय पर ₹1,39,289 करोड़ ओर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ₹1,06,530 करोड़ का प्रवाधान किया गया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास को हर घर पहुंचाने की प्रतिबद्धता
डॉ. बंसल ने कहा कि गरीब कल्याण के संकल्प के साथ तैयार किया गया यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास को हर घर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराता है। यह बजट ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है, जहां अवसर सभी की पहुंच में होंगे। पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान यह सुनिश्चित करता है कि विकास की इस यात्रा में कोई भी पीछे न छूटे। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

उत्तराखंड का नाम शीर्ष पर होगा
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में उल्लेख किया है कि भारत में वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग की जब भी चर्चा होगी, उत्तराखंड का नाम शीर्ष पर होगा। मोदी सरकार एवं राज्य सरकार का विजन दुर्गम मार्गों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का है। यह केवल एडवेंचर टूरिज्म नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का एक आध्यात्मिक अनुभव भी है। उन्होंने कहा कि यह बजट और इससे जुड़ी योजनाएं देश की बहनों को ‘आर्थिक शक्ति’ बनाने के लिए समर्पित हैं। डॉ. नरेश बंसल ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले इस विकासोन्मुख बजट के लिए वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट 2026 में छोटे और मझोले उद्योगों (MSME) के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का ग्रोथ फंड लाने का ऐलान किया है। इससे उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी। इसके अलावा, टेक्सटाइल सेक्टर को भी विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही गई है, जिससे रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। एनडीए सरकार की गरीब-समर्थक नीतियों के माध्यम से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

छात्रावास स्थापित करने की बड़ी घोषणा
सांसद बंसल ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रत्येक जिले में एक महिला/ बालिका छात्रावास स्थापित करने की बड़ी घोषणा की है। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित आवास प्रदान करेगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ) शिक्षा में सहायता मिलेगी। लकपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, सरकार महिलाओं को ऋण आधारित आजीविका से उद्यम मालिक बनने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करने की योजना बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!