राजनीतिवीडियोहिमाचल प्रदेश

सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पटरी से उतरी : डॉ जनक राज

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने निकाली रोष रैली

पांगी।

भरमौर भाजपा ने शुक्रवार को भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनक राज के नेतृत्व में उपमंडल मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारों के बीच पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर से शुरू हुई रैली पुराना बस अड्डे और चौरसी मंदिर से होते हुए पट्टी में जाकर समाप्त हुई। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से हलके की जनहित की मांगों व समस्याओं को लेकर कार्यवाहक एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

डा. जनक राज ने कहा कि सुक्खू सरकार की अनदेखी के चलते भरमौर-पांगी उपमंडल में सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पटरी से उतर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ के रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। पिछली बरसात के दौरान भरमौर एनएच सहित विभिन्न क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों के मरम्मत कार्य नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में आए दिन हादसे पेश आ रहे हैं। पिछले दिनों क्षतिग्रस्त सडक़ के कारण पिकअप वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

डा. जनक राज ने कहा कि विकास कार्यों में भरमौर हल्के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। जल्द जनहित की मांगों व समस्याओं का निपटारा और विकास कार्यों को गति न मिलने की सूरत में आम लोगों को लामबंद कर सुक्खू सरकार के खिलाफ आगामी दिनों में भाजपा एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस धरना प्रदर्शन में भरमौर भाजपा के चौरासी, त्रिलोचन महादेव व होली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!