राजनीतिवीडियोहिमाचल प्रदेश

मानवता की मिसाल: आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए प्रधान अजीत नेहरिया

प्रधान अजित नेहरिया ने पेश की मिसाल, विधायक सुधीर शर्मा को बताया प्रेरणा स्रोत

धर्मशाला।

कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बोह घाटी में हाल ही में बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा के बाद अब प्रभावित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मानवता और सामाजिक सरोकार की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली।

धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत सुधेड़ के प्रधान अजित कुमार नेहरिया ने मंगलवार को बोह गांव का दौरा किया। अजित कुमार नेहरिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह में स्थापित राहत शिविर में रह रहे आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान नेहरिया ने अपनी ओर से मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए 12 अति-प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

इस नेक पहल के पीछे की प्रेरणा का जिक्र करते हुए अजित कुमार नेहरिया ने बताया कि वे धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा समाज के उत्थान और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। अजित कुमार नेहरिया ने बताया कि विधायक सुधीर शर्मा के सेवा भाव को देखते हुए ही उन्होंने बोह घाटी के पीड़ितों की मदद करने का निर्णय लिया।

आपको बताते चलें कि अजित कुमार नेहरिया क्षेत्र में केवल एक पंचायत प्रधान के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी पहचाने जाते हैं। पूर्व में भी असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में बोह घाटी के प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्होंने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनाएं अत्यंत गहरी हैं। स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों ने इस सहायता के लिए अजित कुमार नेहरिया का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!