बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाडियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अगले दौर में किया प्रवेश
जिला कांगड़ा मिनी अंडर-11 एवं सब-जूनियर अंडर-15 व अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप का धर्मशाला में शुभारंभ
धर्मशाला।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से आज रविवार को जिला कांगड़ा मिनी अंडर-11 एवं सब-जूनियर अंडर-15 तथा अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में किया गया। दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व महापौर नगर निगम धर्मशाला देविंदर सिंह जग्गी ने किया।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मलनोचा और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि दविंदर सिंह जग्गी का शॉल, कैप एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीएफ, वन विभाग दौलत राम, हरभजन सिंह एवं संजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले
अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबलों में दिवित चंदर ने आसमान, तर्कश शर्मा ने वंश पंडित, तरशित ने देवाश गर्ब, स्वास्तिक शर्मा ने आयुष्मान सपईया, रियांश ने आयुष्मान पंडित, सक्षम चंबियाल ने ओजस कुमार, आर्यवीर ने आरव राणा, पियूष ने युग ठाकुर, आदित्य चौधरी ने मुकुल और तनमय बलबाल ने अर्णव पराशर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबले
अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबलों में निर्जल ने चिराग ठाकुर, श्रेष्ठ कोरोल ने पियूष को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले
अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबलों में शिवम ने विराज, अभिमन्यु बलबाल ने ज्योति आदित्य प्रशर, कार्तिक ने नैतिक, अयान ने शिवीन जैन, रुद्रांश पंडित ने सिद्धांत, दक्ष कपूर ने आहान राणा तथा आदर्श कुंडल ने ईशान राणा को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
अंडर-15 लड़कियों के एकल मुकाबले
अंडर-15 लड़कियों के एकल मुकाबलों में अरण स्वामी ने रिधिमा, सांची ने नेहा, राव्या धीमान ने हेजल तथा प्रणवी ने आद्विका पठानिया को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-17 लड़कियों के एकल मुकाबले
अंडर-17 लड़कियों के एकल मुकाबलों में राध्या चौधरी ने अरुशी तथा इरा स्वामी ने खुशी वालिया को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी *गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, संदीप ढींगरा, रविंदर कपूर एवं दिनेश महाजन* सहित अन्य सदस्य एवं बैडमिंटन प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता, जिसका आयोजन ऊना जिला में किया जा रहा है, में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विलास हंस ने कहा कि जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने और जिले में उच्च स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और आने वाले मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।



