राजनीतिहिमाचल प्रदेश

वोट चोर-गद्दी छोड़: चम्बा में 28 को कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ

चम्बा।

जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा की ओर से लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर 28 सितम्बर 2026 को सुबह 11:00 पर धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। रैली सर्किट हाउस चम्बा से मुख्य बाजार होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकारिणी, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों की उपस्थिति होना अनिवार्य है, व सभी से आह्वान है कि संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!