जिला कांगड़ा के मास्टर्स 24 दिसंबर से धर्मशाला में दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय अंडर 9 और मास्टर वेटरन 35 आयु वर्ग से अधिक की प्रतियोगिता
धर्मशाला।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 9 आयु वर्ग और मास्टर वेटरन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 दिसंबर को होगा।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 9 आयु वर्ग के एकल मुकाबले लड़कों और लड़कियों के आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पूरे हिमाचल प्रदेश में सिर्फ जिला कांगड़ा में ही किया जाता है। अंडर 9 आयु वर्ग की प्रतियोगिता पिछले वर्ष से जिला कांगड़ा में आयोजित की गई थी।
मास्टर वेटरन प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग से 70 प्लस आयु वर्ग के महिला तथा पुरुष एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में जो विजेता विजेता खिलाड़ी रहेंगे उन खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के सौजन्य से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे उन सभी खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग से 70 आयु वर्ग के एकल युगल एवं मिश्रित मुकाबले में विजेता एवं उपविजेता रहेंगे, वह जिला कांगड़ा का नेतृत्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।



