हिमाचल प्रदेश

1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ से मिलेगी चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

चम्बा

भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर सम्पर्क केंद्रों को सक्रिय किया है। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि नागरिक अब राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा का उपयोग कर चुनाव संबंधी मामलों व शिकायतों का समाधान यहां पा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर स्थापित सम्पर्क केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान कार्यशील रहेंगे जहां नागरिकों को स्थानीय भाषा में समयबद्ध सहायता उपलब्ध होगी।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्रीय हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 से नागरिक एवं अन्य हितधारक निर्वाचन संबंधित सेवाओं एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह टोल फ्री सेवा प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक कार्यशील रहेगी। सभी शिकायतें एवं प्रश्न राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं मॉनिटर किए जाएंगे जिससे शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।

इसके अतिरिक्त बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से नागरिक ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर और चुनाव अधिकारियों से सीधे सम्पर्क कर सकेंगे जहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और नामांकन अधिकारियों को प्राप्त अनुरोध का निस्तारण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी शिकायतें कंप्लेंटस@ईसीआई.जीओवी.इन (complaints@eci.gov.in) पर भी भेज सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नें नागरिकों से निर्वाचन संबंधी जानकारी, सुझाव, शिकायत अथवा सहायता हेतु इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!