होली है बेहद ही खास, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य!

जयपुर।
इस बार की होली बेहद ही खास होने वाली है। ग्रहों और नक्षत्रों के कई विशेष संयोग भी बनने वाले हैं। इसी दिन धन-समृद्धि के दाता शुक्र भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर होगा। कई लोगों के जीवन में इसे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
4 मार्च को शाम 5:14 बजे शुक्र भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। यहां पर 15 मार्च तक संचरण करते रहेंगे। इस नक्षत्र का स्वामी कर्मफल दाता शनि को माना जाता है। इसके अलावा इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और धन शक्ति योग भी बन रह रहे हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में भी तरक्की मिल सकती है। कारोबार करने वाले लोगों को भी लाभ होगा। विदेश यात्रा की योजना के संकेत हैं।
वृषभ
शुक्र की खास कृपा बरसेगी। कारोबार और करियर से जुड़ी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा कर सकेंगे। आर्थिक पक्ष भी इस दौरान मजबूत होगा।
मिथुन
यह समय अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। करियर में भी फायदा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा भी कर सकते हैं।
कर्क
इस दौरान लाभ होगा। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म हो सकते हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
धनु
दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप इस दौरान नया घर या भूमि खरीदना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।



