यूथशिक्षाहिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं के सशक्तिकरण पर जनप्रतिनिधियों संग चर्चा : डॉ. राजेश शर्मा

कहा किसी भी क्षेत्र की प्रगति की मजबूत नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आज मंगलवार को बोर्ड कार्यालय में सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक पवन काजल, विधायक रणवीर सिंह (निक्का) से आत्मीय एवं सार्थक भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने सहित क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति की मजबूत नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है। बच्चों और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर, आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अपनी प्रतिभा और हुनर को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर संवाद और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और क्षेत्र के विकास जैसे विषय हम सभी की साझा जिम्मेदारी हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद, सहयोग और सकारात्मक सोच लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाती है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार, युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करवाने तथा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनआकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, युवाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर तथा क्षेत्र को शिक्षा और विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिल सके। डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा से सशक्त समाज, युवाओं से मजबूत भविष्य और विकास से समृद्ध क्षेत्र यही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!