राजनीतिराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में नगर परिषदों और पंचायतों के वार्डों का आरक्षण-रोटेशन जारी

चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही यह प्रक्रिया

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह प्रक्रिया चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। उपायुक्तों ने जिलों में पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

वहीं नई गठित पंचायतों में मतदाता सूचियों के प्रकाशन की प्रक्रिया भी अप्रैल में पूरी की जाएगी। सरकार की योजना के अनुसार 31 मई से पहले ही पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायतीराज विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सोमवार देर शाम को जिला में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण/ रोटेशन जारी कर दिया है।

नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला, देहरा, ज्वालामुखी, जवाली, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और नूरपुर में वार्डों को SC, महिला और सामान्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!