हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में IPS अफसरों के ट्रांसफर

DIG सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार

शिमला।

हिमाचल राज्य सरकार ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए वीरवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल के कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है। डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह लगाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस बिमल गुप्ता को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. रमेश चंद्र छाजटा एसपी (लीव रिजर्व) को उप महानिरीक्षक पुलिस, जेल और सुधार सेवाएं नियुक्ति किया है। एसपी स्पेशल टास्क फोर्स मंडी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे देवाकर शर्मा को उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला नियुक्त किया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह को अब पुलिस अधीक्षक शिमला लगाया गया है।

साक्षी वर्मा को पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) अरविंद चौधरी को कमांडेंट, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी के पद पर तैनात किया गया है। वह पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स मंडी जोन के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है। सचिन हीरेमठ को अब पुलिस अधीक्षक ऊना नियुक्त किया गया है। तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को पुलिस अधीक्षक सोलन नियुक्त किया गया है।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी की सेवाओं को डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग के अधीन किया गया है। एसपी ऊना अमित यादव को तुरंत पुलिस मुख्यालय, शिमला रिपोर्ट करने को कहा गया है। एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को पुलिस अधीक्षक मंडी नियुक्त किया है। इसी तरह उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी धर्मशाला रमन शर्मा तत्काल पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!