क्राइमहिमाचल प्रदेश

यदि आप भी शादी करना चाहते हैं तो इस फर्जी दुल्हन से रहें सावधान, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

धर्मशाला

यदि आप भी शादी करना चाहते हैं तो पड़ोसी राज्य से हिमाचल में आई इस फर्जी दुल्हन से सावधान रहें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फर्जी शादी कर गहने और नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन का एक मामले नगरोटा बगवां से सामने आया है और पुलिस ने इस मामले में एक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में फर्जी दुल्हन सहित तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस के अनुसार इनमें तीन आरोपी पंजाब से हैं और एक महिला व एक पुरुष हिमाचल से हैं। इन सभी को 5 दिन एक रिमांड मिला है।

बताया जा रहा है कि गिरोह जिला कांगड़ा के युवकों की पंजाब की युवतियों के साथ शादी करवाकर उनसे ठगी करता था। अगस्त महीने में पटियालकड़ क्षेत्र के एक युवक से शादी करने के बाद आरोपी युवती शादी के करीब 20 दिन बाद ही जेवरात लेकर भाग गई थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी एक बार फिर लड़की की शादी सुजानपुर में करवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीड़ितों ने इन्हें पकड़कर पुलिस को सूचित कर दिया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत पटियालकड़ गांव के कुछ लोगों ने पुलिस थाना में मामले की जानकारी दी थी। गांव के लोग उस गाड़ी को भी साथ लाए थे, जिसमें ठगी करने वाले लोग सवार थे। लोगों ने बताया कि ये लोग सुजानपुर की तरफ शादी करवाने के लिए जा रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए एक बिचौलिया भी है, जो एक शादी करवाने के लिए दो लाख रुपए लेता था। इसमें से वह एक लाख रुपए पंजाब के कथित मैरिज ब्यूरो वालों को देता था।

डीएसपी शर्मा ने बताया कि इनमें से एक लड़की वह भी है, जिसने अगस्त में पटियालकड़ गांव के एक लड़के से शादी की थी और शादी के करीब बीस दिन बाद ही कुछ गहने लेकर भाग गई थी। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में फिरोजपुर, जालंधर और लुधियाना की लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!