पर्यटनहिमाचल प्रदेश

बसंत पंचमी पर हिमाचल को चांदी का उपहार

हिमाचल प्रदेश में लम्बे इंतजार के बाद हुई बारिश और बर्फ़बारी, लोगों के चेहरे खिले

धर्मशाला/ मनाली/ शिमला।

हिमाचल में पिछले करीब तीन महीने से भी अधिक समय से बारिश, बर्फ़बारी नहीं होने से जहां मौसम का असंतुलन देखने को मिला वहीं शीतलहर के बीच ठंड का अहसास अधिक होने लगा था। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि हिमाचल बारिश के लिए तरस गया था। ऐसे में प्रदेश में कई जगह स्थानियों लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना ही नहीं की बल्कि देवी देवताओं की शरण में जाकर प्रार्थना की। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला ने भी इंदरूनाग के मंदिर में पूजा पाठ किया। आख़िरकार बसंत पंचमी पर इंद्र देव प्रसन्न हुए धर्मशाला, मनाली, शिमला सहित हिमाचल में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फ़बारी भी हो रही है। धर्मशाला की बात करें तो सुबह तक हल्की बारिश के साथ तेज हवा का दौर देखने को मिला

मौसम विभाग के अनुसार शिमला शहर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी, बीच-बीच में तेज़ बर्फबारी और मध्यम गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज़ हवाएं चलने की अधिक संभावना है।

वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज़ बारिश होने की संभावना है, एक से दो जगहों पर मध्यम गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी और कुछ जगहों पर तेज़ बारिश/ बर्फबारी होने की अधिक संभावना है, एक से दो जगहों पर मध्यम गरज-चमक और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।
कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी और कुछ जगहों पर तेज़ बारिश/ बर्फबारी हो सकती है।
किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और कुछ जगहों पर तेज़ बर्फबारी होने की बहुत ज़्यादा संभावना है।

आगामी दिनों की बात करें तो अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में मध्य व ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचले कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

माैसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को हिमाचल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी, जबकि 23 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। आज 23 जनवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!