राजनीतिहिमाचल प्रदेश

युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए हैं सराहनीय घोषणाएं: निशांत शर्मा

कहा, मुख्यमंत्री ने अपने चौथे बजट में हर वर्ग का रखा है ख्याल

हमीरपुर।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया वित्त वर्ष 2026-27 का बजट बहुत ही शानदार और समाज के सभी वर्गों के हित में एवं प्रदेश के विकास को गति देने का बजट करार है।

युवा कांग्रेस के नेता निशांत शर्मा ने एक बयान में बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, पशुपालकों और अन्य सभी वर्गों के लिए सराहनीय घोषणाएं की हैं।

निशांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों में सैकड़ों पदों को भरने के साथ-साथ युवाओं को कॉरपोरेट क्षेत्र और विदेशों में भी रोजगार दिलाने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। इसके अलावा राजीव गांधी स्टार्टअप योजना और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से भी युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए डेडिकेटड साइंस कालेज दिया है।

निशांत ने कहा कि मत्स्य पालन, पोल्ट्री और पशुपालन के क्षेत्र में भी स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री नई योजनाएं लेकर आए हैं। दूध के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि की गई है और प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के दामों में भी मुख्यमंत्री ने भारी बढ़ोतरी की है। जिला हमीरपुर में एक्वा पार्क स्थापित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

एक लाख महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि और 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने बजट में ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। निशांत शर्मा ने कहा कि यह बजट प्रदेश का चहुमुखी विकास और समाज के हर वर्ग का उत्थान सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!