क्राइमहिमाचल प्रदेश

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस, अमृतसर निवासी तीन युवक गिरफ्तार

धर्मशाला।

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के तहत सोमवार को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर निवासी तीन लोगों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक सूचना प्राप्त मिली कि तीन युवक गाड़ी नंबर HR 41F-1766 मैं बैठ कर सारनू (शाहपुर) के पास नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों व्यक्तियों विक्की (27) पुत्र अमर सिंह निवासी धूपसरी संत नगर जिला अमृतसर, संदीप सिंह (27) पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी अमृतसर बैरका जिला अमृतसर और विशाल सिंह (20) पुत्र अमर सिंह निवासी धूपसरी संत नगर जिला अमृतसर को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से कुल 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

बरामदगी के उपरांत पुलिस थाना शाहपुर में अभियोग संख्या 135/ 2025 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!