राजनीतिहिमाचल प्रदेश

झूठ की सीढ़ी पर चढ़ी सुक्खू सरकार अब गिरने को तैयार : विश्व चक्ष

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार झूठ, छल और ढोंग की बुनियाद पर टिकी है, और अब उसकी पोल पूरे देश में खुल चुकी है।

बिहार में भी झूठ बेचने निकले सुक्खू, हिमाचल में गारंटियों की लाश पर खड़े!

विश्व चक्षु ने कहा कि बिहार चुनाव में जाकर सुक्खू अपने झूठे वादों का प्रचार कर रहे हैं, जबकि हिमाचल में जनता उनके झूठ की सच्चाई भुगत रही है। उन्होंने कहा, जिस सरकार ने हिमाचल की जनता से गारंटियों के नाम पर वोट लेकर धोखा दिया, अब वही झूठ बिहार के मंचों से दोहरा रही है। लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है, झूठ की दुकान ज्यादा दिन नहीं चलती।

माफियाओं की गोद में बैठी कांग्रेस सरकार

विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, ड्रग माफिया, भूमि माफिया और अब “तबादला माफिया” सक्रिय है, और ये सब सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अब ‘माफिया मित्र सरकार’ बन चुकी है। प्रशासनिक अफसरों पर माफियाओं का दबाव साफ दिख रहा है।

विकास केंद्र से, ढोंग सुक्खू से!

चक्षु ने कहा कि प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं की देन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार खुद कुछ नहीं कर पा रही। केंद्र की मदद पर पल रही है, पर श्रेय खुद ले रही है।

युवाओं को छलने में नंबर वन, कर्ज लेने में रिकॉर्ड तोड़

विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देने वाले संस्थान ही बंद कर दिए! उन्होंने कहा,  ‘आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर है, जबकि मुख्यमंत्री अपने मित्रों को मलाईदार पद बाँटने में व्यस्त हैं। ‘मुख्यमंत्री मित्र’, ‘वन मित्र’ और ‘पशु मित्र’ जैसी योजनाएँ अब ‘मित्रों को नौकरी दो योजना’ बन चुकी हैं।’

सुक्खू सरकार-अव्यवस्था की मिसाल, जनता के विश्वास की हार

विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, प्रशासनिक तंत्र पंगु है और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो भी गारंटियाँ दीं, वे अब झूठ के मलबे में दबी पड़ी हैं। जनता अब हिसाब मांगने को तैयार है। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के झूठ को पहचान लिया है, अब बदलाव तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!