धर्मशाला में CWE ‘द ग्रेट खली’ शो को मिल रहा जबरदस्त रेस्पॉन्स, अब 22 नवंबर को होगा इवेंट
धर्मशाला
महामाया कीर्ति इंटरनेशनल के बैनर तले धर्मशाला में बड़े स्तर पर होने जा रहे सीडब्ल्यूई ‘द ग्रेट खली’ शो को प्रशंसकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते नौ नवंबर को होने वाला सीडब्ल्यूई ‘द ग्रेट खली’ शो अब 22 नवंबर को होगा।
आपको बताते चलें कि इस शो के माध्यम से ग्रेट खली और अन्य रेसलर को नजदीक से देखने के लिए विशेष रूप से युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. हर कोई अपने रिश्तेदारों और मित्रों के लिए टिकट खरीदना चाह रहा है।
धर्मशाला में होने वाले इस बड़े इवेंट को लेकर इन दिनों तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। रेसलिंग के इस बड़े इवेंट के आयोजकों को धर्मशाला ही नहीं प्रदेश भर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं युवाओं में भी रेसलिंग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस इवेंट में भारत सहित अन्य देशों के कुल 40 से अधिक रेसलर हिस्सा लेंगे। ऐसे में धर्मशाला में दर्शकों को एक शानदार रेसलिंग इवेंट देखने को मिलेगा।
सीडब्ल्यूई ‘द ग्रेट खली’ इवेंट के मीडिया कॉर्डिनेटर अनिकेत सोनी ने बताया कि 22 नवंबर को होने वाले सीडब्ल्यूई ‘द ग्रेट खली’ शो के लिए स्कूली बच्चों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।



