क्राइमहिमाचल प्रदेश

कोटपा एक्ट-2003 की उल्लंघना पर कसा शिकंजा, 3 चालान काटे

धर्मशाला

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड कांगड़ा की ओर से कोटपा एक्ट-2003, पीईसीए एक्ट-2019, लूज सिगरेट एक्ट एचपी-2016 और जुवेनाइल जस्टिस 2015 के नियमों की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी कड़ी में विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को राष्ट्रीय तंम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा, डीएसपी निशा कुमारी, फ़ूड सेफ्टी अधिकारी सुगंधी, सहायक एक्साइज व टेक्सटेशन अधिकारी रोहिनी गुप्ता, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी जसवाल की पांच सदस्यीय फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने धर्मशाला शहर में नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए तीन लोगों के चालान काटे।

नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नियमों की अनदेखी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!